
0 नामांतरण करने और वेतनवृदि्ध व इंक्रीमेंट का लाभ दिलाने के नाम पर क्रमश: मांगे थे दस हजार और दो हजार रुपए
0 गाडरवारा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आरोपी पटवारी
0 नरसिंहपुर के सरि्कट हाउस में लोकायुक्त के शिकंजे में शिक्षक,
नरसिंहपुरI रिश्वतखोरी के मामले में बुधवार को लोकायुक्त जबलपुर की दो अलग-अलग टीमों ने जिला मुख्यालय समेत गाडरवारा शहर में औचक छापामारी की। दोनों जगहों से रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी व शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा गया है। जानकारी के अनुसार नामांतरण के मामले में पटवारी ने जहां दस हजार रुपए तो वहीं शिक्षा विभाग के लिपिक ने दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
ऐसे पकड़ाया पटवारी
लोकायुक्त संगठन जबलपुर के डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे गाडरवारा शहर के पलोटनगंज सि्थत एक बाइक शोरूम के सामने दबिश दी गई। यहां कठौतिया गांव निवासी पटवारी नंदकुमार पिता रविंद सिंह कौरव (30) काचरकोना, तहसील तेंदूखेड़ा निवासी देवेंद्र पिता स्व. तुलसीराम पटेल (33) वर्ष से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया। डीएसपी के अनुसार आवेदक देवेंद्र पटेल ने पटवारी हलका नंबर 23 व 16 सि्थत बिलथारी, ईश्वरपुर तेंदूखेड़ा में स्वयं के नाम जमीन खरीदी थी। इसका नामांतरण करने और प्रतिवेदन देने के नाम पर पटवारी रविंद्र सिंह कौरव द्वारा पहले दस हजार रुपए की मांग की जा रही थी। परेशान होकर आवेदक ने लोकायुक्त जबलपुर में इसकी शिकायत कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद आवेदक की पटवारी से बात कराई गई। जिसके बाद पहली किश्त के रूप में चार हजार रुपए देने पर बात बनी। बुधवार करीब डेढ़-दो बजे के बीच जैसे ही पटवारी ने पलोटनगंज सि्थत बाइक शोरूम के सामने आवेदक को बुलाकर रिश्वत की रकम ली, वैसे ही घात लगाकर निगरानी कर रही लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में लाकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी कर उसे मुचलके पर जमानत भी दी गई। कार्रवाई में डीएसपी श्री झरवाड़े के अलावा निरीक्षक नरेश बेहरा, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान व अन्य चार सदस्य शामिल थे।
जिला मुख्यालय में दबोचा गया रिश्वतखोर लिपिक को
बुधवार को ही जब लोकायुक्त की एक टीम गाडरवारा में कार्रवाई कर रही थी, उसी वक्त दूसरी टीम ने जिला मुख्यालय में भी रिश्वतखोर लिपिक को धरदबोचा। शिक्षा विभाग का लिपिक मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े रिश्वत की रकम के दो हजार रुपए लेता रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार शिक्षक केरपानी संकुल के अंतर्गत प्राथमिक शाला रम्पुरा मंे पदस्थ देवेश कुमार पिता स्व. सतीश चंद्र पांडे (46) को वेतनवृदि्ध व बढ़े हुए डीए, एरियर्स का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्हें संकुल कायरलय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपानी में पदस्थ लिपिक सहायक ग्रेड 2 दिनेश कुमार पिता स्व. शिबूलाल साहू (44) भटका रहे थे। वेतनवृदि्ध, डीए, एरियर्स का लाभ दिलाने लिपिक ने आवेदक से दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद देवेश पांडे ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर को कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को लिपिक दिनेश साहू से संपर्क करने पर उसने शिक्षक देवेश को रिश्वत की रकम लेकर मुख्य मार्ग सि्थत महिला पॉलिटेकि्नक कॉलेज के गेट के सामने बुलाया। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास जैसे ही शिक्षक ने लिपिक को रिश्वत की राशि दी, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धरदबोचा। उसके पास से रंग लगे दो हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी को सरि्कट हाउस लाकर लोकायुक्त की टीम ने शाम तक लिखा-पढ़ी की। मामला पंजीबद्ध कर बाद में उसे जमानत दे दी गई। कार्रवाई में निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक स्वपि्नल दास, उप निरीक्षक शिशिर पांडे, अमित मंडल के अलावा तीन अन्य सदस्य शामिल थे। प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी का कहना था कि लोकायुक्त से प्रतिवेदन मिलने के बाद लिपिक के विरुद्ध नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।