भूपेश पर भरोसा है तो उनके पर क्यों कुतर रही है कांग्रेस

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने सरकार प्रायोजित भरोसे के सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस में भरोसे का संकट है। कांग्रेस पार्टी में किसी को किसी पर भरोसा नहीं। जनता का भरोसा भी कांग्रेस पूरी तरह खो चुकी है। इसलिए कांग्रेस जनता का पैसा बर्बाद करके भरोसे का सम्मेलन कर रही है। भूपेश बघेल बतायें कि क्या उन्होंने बजट में भरोसे के सम्मेलन के लिए प्रावधान किया है? आखिर वे किस मद के पैसे उड़ाकर भरोसा जीतने की व्यर्थ कोशिश कर रहे हैं? क्या गोठानों की तरह इसमें भी केंद्रीय मद की रकम से होली खेली जा रही है। कांग्रेस जिस तरह भ्रष्टाचार की कालिख से पुती हुई है, उसका रंग रूप निखरने वाला नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आकर खोखले दावे कर रहे हैं कि 5 साल में वादे पूरे कर दिए गए हैं। जो काम भूपेश बघेल सरकार ने किया है, वे उस पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं तो जनता इस पर परिहास करते हुए कह रही है कि कांग्रेस की संस्कृति में भ्रष्टाचार को ही काम माना जाता है। पूरे देश में भूपेश बघेल की सरकार इस काम में अव्वल है। उनके करीबी अफसरों और कांग्रेस नेताओं के घरों से भ्रष्टाचार का अकूत धन छापों में निकल रहा है। ये जेल जाते हैं तो जमानत तक नसीब नहीं हो रही। क्योंकि इनके खिलाफ पुख्ता सबूत अदालत के सामने पेश होते हैं। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भूपेश बघेल की इसी योग्यता पर लट्टू हैं और मोर की तरह नाच रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को भूपेश बघेल से चुनावी खर्चा भी चाहिए और उनका चरित्र उजागर हो जाने से वह घबराहट में भी है। इसलिए भूपेश बघेल को पीछे कर टीएस सिंहदेव और दीपक बैज को आगे किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *