नियमितीकरण को लेकर दैनिक वेतन भोगियों ने नवा रायपुर में बोला हल्ला

0 किसी नेता या मंत्रिमंडल के सदस्य को ज्ञापन सौंपने अड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ  द्वारा आज दिनांक 8 अगस्त 2023 को अपनी 1 सूत्रीय मांग नियमितीकरण/स्थाईकरण को लेकर माना तूता धरना स्थल पर जंगी धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।

संघ के प्रांताध्यक्ष मिलाप चंद यादव ने कहा कि जब तक सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य या मंत्री गण ज्ञापन लेने या उनसे चर्चा करने के लिए नहीं आते तब तक सड़क पर बैठे रहेंगें। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी समाचार लिखे जाने तक सड़क पर बैठे हुए हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *