भाजपा नेता गिरफ्तार, अरुण साव, बृजमोहन सेंट्रल जेल लाये गए…

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के साथ विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सेंट्रल जेल ले जाए जाने की खबर है।

भारतीय जनता पार्टी ने मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत अंतिम चरण में आज विधानसभा घेराव का कार्यक्रम घोषित किया था। जिसके मद्देनजर विधानसभा पहुंचने वाले तमाम मार्गों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। यहां तक कि भाजपा सहित बसपा विधायकों ने भी शिकायत की कि उन्हें विधानसभा आने से रोका गया।
इस बीच भाजपा के कार्यकर्ता हितग्राहियों के साथ विधानसभा के समीप पिरदा इलाके में इकट्ठे हुए और दोपहर बाद भाजपा नेताओं ने विशाल सभा को संबोधित किया। इसके बाद हितग्राहियों के साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने निकले जहां उनका सामना पुलिस ने हुआ। भाजपा ने हितग्राहियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाठीचार्ज सहित अन्य तरह से उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। भाजपा का दावा है कि इसके बावजूद हितग्राहियों के साथ विधानसभा का घेराव किया गया। इस बीच खबर है कि विधानसभा घेराव आंदोलन करने पहुंचे भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव तथा वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *