युवा दिवस पर भाजयुमो ने किया यंग इंडिया रन आयोजित…

रायपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा यंग इंडिया रन का आयोजन छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ज़िले में किया गया। जिसके तहत पूरे प्रदेश में दौड़ का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। स्वस्थ छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़ के लिए दौड़ लगाई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर सभी जिले में इस दौड़ का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि इस दौड़ में सम्पूर्ण प्रदेश के युवाओं ने हिस्सा लिया। नशे से दूर, स्वस्थ शरीर, समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के लिए संकल्प लिया।
प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि इस दौड़ में हर जिले में युवाओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया।
संगठन स्तर पर हर जिले की फोटो और संख्या की सूची मंगायी गई। प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के आयोजन के माध्यम से प्रदेश के युवा भाजयुमो से जुड़े । भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी का आयोजन पूरे प्रदेश में सफल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *