भाजपा अध्यक्ष नड्डा का विमानतल पर भव्य स्वागत…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का आज यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भव्यता के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए। लोकनर्तकों की टोलियां झूम झूमकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति की छटा बिखेर रही थीं।

विमानतल के बाहर बनाये गए स्वागत मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ, रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह,पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,संसद सुनील सोनी, मुख्य प्रवक्ता विधायक अजय चंद्राकर, नगर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी आदि ने श्री नड्डा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *