0 गाँव-गाँव में प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो गए हैं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में की गई लापरवाही को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पाने के कारण बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जिस प्रकार मुख्यमंत्री रहते हुए बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा, उसके कारण प्रधानमंत्री आवास के अनेक हितग्रहियों को उनके हक का पक्का घर नहीं मिल पाया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि इसका प्रमाण स्वयं कांग्रेस सरकार में ही मिल गया था, जब उनके कार्यकाल में तत्कालीन पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि ‘मैं प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पा रहा हूँ, गरीबों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूँ।’ यह कांग्रेस सरकार की गरीब-विरोधी मानसिकता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि आज जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब गाँव-गाँव में गरीब परिवारों के प्रधानमंत्री आवास बनने लगे हैं और बनकर तैयार हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों को पक्का मकान दे रही है, तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है कि गरीब परिवार का आवास पक्का और छत वाला कैसे बन गया? कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हक पर डाका डाला है, जबकि भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है।