जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कलेक्टर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश बाघ, प्रांतीय सचिव शैल चापड़ी, संभागीय अध्यक्ष मुकेश पानीग्राही सहित सुदर्शन, मेजर रत्ना महावीर , अरुण, दुर्योधन, लुप्तेश्वर, दिलीप, राजू, दीपक, अनिल, बाबा खान एवं राजू सहित अन्य संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।