कांग्रेस युवाओं के सपने तोड़ने वालों के साथ तो भाजपा युवाओं के सपनों के साथ खड़ी है – अमित चिमनानी

0 ​कांग्रेस के कुशासन और विष्णुदेव साय के सुशासन में फर्क स्पष्ट : भाजपा

0 प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा : कांग्रेस शासन में पीएससी घोटाले से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने पेपर लीक की सूचना पर 2 घंटे के भीतर सख्त फैसला लिया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल और वर्तमान भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली की तुलना करते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस युवाओं का भविष्य चौपट करने वालों के साथ खड़ी रही,उनका संरक्षण किया,कोई कार्यवाही नहीं कि जबकि भाजपा ने तत्काल कार्यवाही कर युवाओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पीएससी का बड़ा घोटाला कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम किया था। उस दौरान किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई तो दूर, कांग्रेस सरकार ने यह मानने से भी इनकार कर दिया था कि कोई घोटाला हुआ है। ​वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विश्वविद्यालय स्तर पर बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही त्वरित कदम उठाया गया। सरकार ने सूचना मिलने के मात्र 2 घंटे के भीतर पेपर को रद्द करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

श्री चिमनानी ने कहा कि एक तरफ युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने वाली कांग्रेस पार्टी थी, तो दूसरी तरफ युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ मजबूती से खड़ी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यही कांग्रेस के कुशासन और विष्णु के सुशासन के बीच का जीवन्त अंतर है। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।