सरकार के कुशासन के खिलाफ जेन जी के बाद जेन अल्फ़ा सड़को पर – नितिन भंसाली

रायपुर। पूरे प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं सड़को की जर्जर स्थिति के खिलाफ जेन जी युवाओं के बाद अब स्कूली बच्चो जेन अल्फ़ा के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा है कि भाजपा सरकार की उपेक्षा और बदइंतेज़ामी को लेकर स्कूली बच्चे स्कूलों में ताला जड़कर प्रदर्शन करने हेतु मजबूर है। शिक्षकों की कमी, कापी-किताब और गणवेश का अभाव, मध्यान भोजन की अव्यस्वथा लगभग पूरे प्रदेश में है। हर महीने सैकड़ों शिक्षक रिटायर हो रहे है, पिछले ढाई साल में नियमित शिक्षक के एक भी पद पर सरकार नियुक्ति नहीं कर पाई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा है कि बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छोटे बच्चो जेन अल्फ़ा को सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना पढ़ रहा है। दुर्ग जिले के धमधा, धमतरी जिले के बरना, रायगढ़ और बालोद जिले के शिकारीटोला, मोहला मानपुर जिले के आमटोला सहित दर्जनों स्कूलों में ताला लगाकर बच्चें प्रदर्शन के लिए मजबूर है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने बताया कि सड़क की बदहाली के खिलाफ रायगढ़ जिले के राबर्टसन स्टेशन भालूनारा में बच्चों ने कीचड़ के गड्डे के पानी में नहाकर विरोध जताते हुए हाँथो में तख्ती लेकर “सड़क चाहिए भीख नहीं यह हक़ है कोई अहसान नहीं” का नारा लगाया, इसी प्रकार धमतरी जिले के बारना स्कूल के बच्चे पाँच-पाँच विषय के शिक्षक की कमी को लेकर “रघुपति राघव राजा राम शिक्षक की व्यवस्था कर भगवान” के नारे लगा रहे है लेकिन सरकार के कान में जूँ नहीं रेंग रही है और शिक्षा मंत्री के साथ-साथ पूरी सरकार रील बनाने में व्यस्त है।