कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया

0 स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में गूंजा ‘भारत माता की जय’

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिंदर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सुरों से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि, “15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए आत्मसम्मान, बलिदान और संकल्प का दिवस है। आज हम केवल अपने तिरंगे को सलामी नहीं दे रहे हैं, बल्कि उस संघर्ष को नमन कर रहे हैं, जिसने हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार करके दिया।”

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए व्यापारियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। आज व्यापारी वर्ग देश की आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कैट के पदाधिकारियों, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि कार्यक्रम में कैट के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देकर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और देश की प्रगति में योगदान देने का दिन है। व्यापार जगत प्रधानमंत्री के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हरसंभव सहयोग करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख रूप से उपस्थित

कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के पदाधिकारी, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, पवन वाधवा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, कैलाश खेमानी, कांति पटेल, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वल्र्यानी, पिंकी अग्रवाल, अमरीक सिंह चाहिल, प्रीतपाल बग्गा, महेश खिलोसिया, विजय जैन, अमित गुप्ता, गोविंद माहेश्वरी, संजय जयसिंह, सूरज प्रताप सिंह, घनश्याम मोटवानी, द्वारका लखवानी, मितेश पटेल, नरेश माखीजा, योगेश भानुशाली, लक्ष्य टारगेट, रमाशंकर देवांगन, नारायण सेन, रविकांत तिवारी, भास्कर साहू, रमेश खोडियार, रूपेश कुमार पटेल, हेमराज कृपलानी एवं राजेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।