तिरंगा यात्रा में पहुंचे खोरपा मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता

०  मनाया खेलूराम साहू की पत्नी का जन्मदिन 
रायपुर/अभनपुर। छतीसगढ सरकार द्वारा रायपुर के इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अभनपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू के नेतृत्व में खोरपा मंडल भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लेकर देश भक्ति को भावना को प्रबल किया। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक कुमार साहू, भरत बैस, झड़ीराम साहू, बैसाखू राम साहू, खुमान साहू, रामकृष्ण बैस, जगदीश चंद्र साहू, राघवेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के बाद उपाध्यक्ष खेलू राम साहू की पत्नी दुलसिया साहू 54वां जन्मदिन मनाया गया। सभी ने केक काटकर श्रीमती साहू को बधाई दी।