
० डॉ. शिरोमणि माथुर के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को सराहा
दल्ली राजहरा। डौंडी लोहारा क्षेत्र की विधायक एवं छत्तीसगढ़ की पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने ममता की मूरत, प्रख्यात साहित्यकार, कवियित्री एवं समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर का सम्मान किया।
विश्व आदिवासी दिवस पर डौंडी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया और बालोद की विधायक एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा अचानक दल्ली राजहरा स्थित माथुर निवास पहुंचीं। उन्होंने वरिष्ठ साहित्यकार ममता की प्रतिमूर्ति डॉ. शिरोमणि माथुर से मुलाकात कर उनका शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। श्रीमती भेंडिया और श्रीमती सिन्हा ने डॉ. शिरोमणि माथुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनके दीर्घायु होने की कामना की और परिवार का कुशलक्षेम पूछा। दोनों नेत्रियों ने डॉ. शिरोमणि माथुर और उनके परिवार के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए डॉ. शिरोमणि माथुर को नारीशक्ति का अभिमान एवं गौरव निरुपित किया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही डॉ. शिरोमणि माथुर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा भी एक भव्य एवं विशेष समारोह में सम्मानित किया गया था। इस दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर की नई कृति अंतरज्योति का विमोचन भी किया था।