स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र – धनंजय सिंह

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा तिमाही परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई। स्कूल खुले डेढ़ माह से अधिक समय हो गई है लेकिन अभी तक हिंदी, अंग्रेजी, सहायक वाचन की पुस्तक छात्रों को नहीं मिली है, ऐसे में बिना पढ़े छात्र तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे? ये गम्भीर लापरवाही शिक्षा विभाग की है। बीते डेढ़ माह से बच्चे बिना पुस्तक के पढ़ाई कर रहे है। स्कूल में जो पढ़ाया गया उसका रिवीजन पुस्तक नहीं होने के कारण बच्चे घर में नहीं कर पा रहे है। ऐसे में तिमाही परीक्षा पास करने के दबाव में छात्र मानसिक तनाव में है, तिमाही परीक्षा का परिणाम खराब होगा तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? पालक अलग परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। एक तो स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, दूसरी ओर समय पर पुस्तक नहीं मिला है। शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पुस्तक देने बार-बार पत्र लिख रहे है। जवाब में जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे है। राजधानी रायपुर के आरडी तिवारी स्कूल, शांति नगर स्कूल, निमोरा स्कूल में पुस्तक नहीं पहुँची है तो समझ सकते बस्तर, सरगुजा सहित ग्रामीण एरिया में तो हिंदी, अंग्रेजी, सहायक वाचन के अलावा कई अन्य किताब भी नहीं मिला है, कुछ जगह तो मांग से कम पुस्तक दिया गया है। स्कूल ड्रेस, सायकल वितरण भी नहीं हुआ।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शिक्षा की खराब स्थिति को सुधारने का प्रयास नही कर रहे है। बल्कि अव्यवस्थाओं से जनता का ध्यान भटकाने प्रोपोगडा कर रहे है, कभी स्कूलों में प्रार्थना में मंत्रोपचार अनिवार्य करने का आदेश देते है, तो कभी स्कूल खुलने की तिथि बदलते है। लेकिन स्कूल की मूल समस्या शिक्षकों की कमी, जर्जर बिल्डिंग, पुस्तक की समस्या, समय पर यूनिफार्म नहीं मिलना, पेयजल एवं शौचालय की समस्या पर ध्यान नहीं देते है। सरकार की मंशा सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को खराब कर, निजी स्कूलों को फायदा पहुँचाने की लगती है। कांग्रेस मांग करती है स्कूलों में तत्काल पुस्तक सहित सभी व्यवस्था की जाये। ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *