जगदलपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तरप्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल हो गाए हैं। श्री देव की कार उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के नेशनल हाईवे पर तालबेहट के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया गया है कि किरण सिंह देव सपरिवार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित श्री बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गाए थे। दुर्घटना में घायल किरण सिंह देव को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। झांसी और ललितपुर के डीएम सहित अन्य अधिकारी व भाजपाई मेडिकल कॉलेज पहुंच गाए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य आदि ने हादसे पर दुख जताते हुए श्री देव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।