ढाई साल की सरकार में ही भाजपा में भगदड़, कार्यकर्ता नाराज पार्टी छोड़ रहे – दीपक बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ढाई साल में ही भाजपा सरकार के सारे दावे खोखले निकले भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता सरकार के क्रियाकलापों से बेहद खफा एवं नाराज है। सरकार में बैठे नुमाइंदों के व्यवहार, कार्यकर्ताओं को सरकार में पद की उम्मीद नही करने की हिदायत एवं चंद लोग जो 15 साल के सत्ता के दौरान मलाई खाये वही लोगो को निगम मंडल आयोग में पुनः नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ता भी सरकार की नाकामी उपेक्षा जनविरोधी रवैये से नाराज है। डोंगरगढ़ में भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने पार्टी और सरकार की कार्यशैली से नाराज हो कर पार्टी छोड़ दिया। इसके पहले भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब भाजपा का अंतर्कलह खुलकर सामने आ रहा है। एल्डरमैन की नियुक्ति पैसा लेकर करने का आरोप भाजपा नेताओं पर लग रहा है। पूरा प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता से नाराज है। भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ना बताता है कि सरकार कितनी अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का भी भरोसा खो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के गारंटी और साय के सुशासन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भरोसा नहीं रहा है। जिस प्रकार से प्रदेश की जनता से वादा किया गया और कार्यकर्ताओं ने उसे वादे को घर-घर तक पहुंचा था अब भाजपा के कार्यकर्ताओं को सरकार की नाकामी से दुख और पीड़ा हो रही है और आम जनता से नजर नहीं मिल पा रहे हैं इसलिए पार्टी छोड़कर जा रहे हैं ढाई साल में सरकार ने प्रदेश में हालत कर दिए हैं कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाने से डर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ढाई साल की सरकार में कोई उपलब्धि नाम की चीज नहीं है जिसका बखान भाजपा के कार्यकर्ता कर सके और जिस प्रकार से महंगी बिजली, गरीबों के घर दुकान में तोड़फोड़ हो रहा है स्कूल बंद हो रही है वैध और अवैध शराब के चलते पूरा प्रदेश परेशान है। आदिवासियों के ऊपर जो अत्याचार हो रहे हैं इसे हर वर्ग दुखी है उसे भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल है और इस सरकार विदाई लगभग तय है। और भाजपा के कार्यकर्ता इस बात को समझ चुके हैं की प्रदेश की जनता के साथ धोखा जो हुआ है उसके लिए वह भी जिम्मेदार है इसलिए वह बीजेपी से इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *