
0 सैनिक सम्मेलन और रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
जगदलपुर। सीआरपीएफ 212वीं बटालियन प्रांगण में सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई।
क्वार्टर गार्ड में द्वितीय कमान अधिकारी कमांडेंट शमीमुद्दीन शेख द्वारा द्वारा सलामी ली गई उन्होंने सीआरपीएफ की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें श्री शेख ने सीआरपीएफ की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सभी को मिठाई वितरण किया गया। इसके उपरांत खेलकूद, संध्या समय पर रंगारंग कार्यक्रम तथा रात्रि मे बड़ा खाना का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन शमीमुद्दीन शेख द्वितीय कमान अधिकारी कमांडेंट (एचओडी) के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), गौरव शर्मा उप कमांडेंट, राकेश लामा, सहायक कमांडेंट सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।