छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का अभिनंदन एवं आभार समारोह संपन्न

डोंगरगांव (राजनांदगांव)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन डोंगरगांव स्थित विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवगठित अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री शंकर साहू के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरेंद्र साहू ने शंकर साहू को अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजना, कार्यशालाओं और समाजहित के कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज के सभी सदस्यों से संगठन को समय देने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

प्रदेश महामंत्री शंकर साहू ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य साहू समाज को शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता जैसे मूल उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, बालोद और दुर्ग जिलों से साहू समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इनमें नूतन साहू, भजन साहू, रमेश कुमार साहू, परमेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, नागेश साहू, द्वारिका साहू, ईश्वर साहू, प्रेमकिशन साहू, नरेश साहू, मितेन्द्र कुमार बघेल और संतोष कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश्वर साहू ने किया, जबकि रमेश कुमार साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *