जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई अशोक लीलैंड पिकअप वाहन के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का वाहन बरामद कर लिया है। बरामद पिकअप की कीमत करीब ₹12 लाख बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात वाहन चोरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच में वाहन के पूर्व चालक करण नाग उर्फ लक्की की पहचान होने पर उसे पल्ली नाका के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पिकअप बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की कार्रवाई में कोतवाली पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।