0 योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों को लेकर दिए कड़े दिशा निर्देश
बकावंड। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने 15 जुलाई को विकासखंड बकावंड अंतर्गत 42 संकुलों के संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। श्री यादव कई महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों के समय पर निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिए।
बैठक में बीईओ श्री यादव ने विद्याधन छात्रवृत्ति, जवाहर नवोदय विद्यालय फार्म शत प्रतिशत बच्चों के भरने, एमबीयू पेंडिंग एवं ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की स्थिति, टैलेंट तिहार, वीएसके एप मे शतप्र तिशत पंजीयन एवं उपस्थिति, एनएमएसई छात्र-छात्राओं के पंजीयन, मर्ज शालाओं के क्रियान्वयन, शाला अनुदान की राशि के उचित मद मे व्यय, शिक्षकों एवं छात्रों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति एमडीएम की गुणवत्ता कक्षा पहली के छात्रों का शत प्रतिशत अपार आईडी जनरेट करने, कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के मासिक आकलन तथा सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी जेनरेट करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने विभागीय निर्देशों के अनुरूप संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव बीआरसी सोनसिंह बघेल मौजूद थे। विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने संकुल की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।बैठक में शासन प्रशासन के समस्त निर्देशो का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए गए एवं लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी गई।