राम मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन सम्पन्न

जगदलपुर। दलपत सागर चौक स्थित राम मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री नवीन देवांगन, जिला सत्संग प्रमुख सोम सिंह ठाकुर, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघन कश्यप सहित अंशु नाग, सूरज पटनायक, अनिल सिसोदिया, गोकुल पाणिग्रही, बृजेश चौहान, शौर्य इनानी, टीकम, पवन शेट्टी, शिव सोलंकी, गोलू मांझी, चंदन जोशी, योगेश चौरसिया, किशन नाग, रूपेश बघेल, सौरभ साहनी, संपूर्ण, राजू तोमर एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

मिलन कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी सेवा कार्यों, धार्मिक आयोजनों एवं जनजागरण अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्र, धर्म और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति विशेष के बजाय संगठन से जुड़कर कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता, सेवा और संगठन की मजबूती से ही राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य साकार हो सकता है। साथ ही हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *