जगदलपुर में सफ़ाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान…

० सिरहासार चौक पर चला विशेष स्वच्छता अभियान 
जगदलपुर। नगर पालिक निगम, जगदलपुर द्वारा “सफ़ाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान–2026” के अंतर्गत प्रातः सिरहासार चौक पर महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सिरहासार चौक स्थित पुराने रथ के आसपास एवं सार्वजनिक शौचालय परिसर में व्यापक सफ़ाई की गई। कचरा हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।अभियान के दौरान नागरिकों से अपने घर एवं आसपास नियमित साफ़-सफ़ाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। “स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक” के संकल्प के साथ नगर पालिक निगम द्वारा ऐसे जनजागरूकता एवं स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य सभापति लक्ष्मण झा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, योगेंद्र पांडेय, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा पार्षद कुबेर देवांगन, राजपाल कसेर, स्वच्छता एंबेसडर विधु शेखर झा, मुकेश सिंह, धीरज कश्यप, सुलता महराणा, अध्यक्ष पूर्वी नगर मंडल भाजपा अविनाश श्रीवास्तव एवं दिलीप सुंदरानी, संतोष बाजपेयी, घनश्याम बघेल, पप्पू कश्यप, जागेश्वर गुप्ता, भुवनेश्वर बघेल, उत्तम साहू तथा नगर निगम के हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, शक्ति वेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *