नकटी में विधयक आवास नहीं तो मकान क्यों तोड़ा गया – बैज

0 राज्य सरकार के किस मंत्री को फायदा पहुंचाने तथा किस भाजपा नेता के रिश्तेदार रजनीश चंद्राकर और नितिन अग्रवाल को फायदा पहुंचाने नकटी में तोड़-फोड़ की गयी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नकटी में गरीबो का मकान तोड़ने के बाद सरकार कहती है, वहां विधायक आवास नहीं बनाया जायेगा। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव, मंत्री केदार कश्यप पत्रकारवार्ता लेकर कहते है कि वहां पर विधायको के लिये मकान बनाने का कोई योजना नहीं है। आज ओ.पी. चौधरी का भी बयान आया है वहां विधायक आवास नहीं बनाया जायेगा। अक्टूबर 2024 में आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद कलेक्टर को पत्र लिखकर षष्ठम विधानसभा के जनप्रतिनिधियों को आवास उपलब्ध करवाने हेतु नकटी में अतिक्रमण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये कहा था। इस पत्र में आयुक्त छ.ग. गृह निर्माण मंडल के पत्र क्र. 58 दिनांक 25.09.2024 का हवाला भी दिया है। यह पत्र बताता है कि भाजपा नेताओं की हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन है, उन्होंने अपनी सरकार की गलती छुपाने झूठ बोला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जब भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे, उस समय उनको बताते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्पष्ट किया कि नकटी गांव में विधायकों के लिये आवास हेतु जगह चिन्हांकित है। गरीबों का आशियाना उजाड़ने के बाद सरकार सफाई दे रही है। सरकार को अपनी गलती का अहसास हो गया है तो वहीं पर तोड़े गये मकान फिर बनाये जाये तथा प्रभावितो को मुआवजा दिया जाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार के किस मंत्री को फायदा पहुंचाने तथा किस भाजपा नेता के रिश्तेदार रजनीश चंद्राकर और नितिन अग्रवाल को फायदा पहुंचाने नकटी में तोड़-फोड़ की गयी? किसकी जमीनों के भाव गरीबों के मकान के कारण नहीं बढ़ रहे थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *