नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर का कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोप है कि हेडमास्टर हरिनंदन सिंह ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। वायरल वीडियो में वह स्कूल परिसर में बदहवास हालत में जमीन पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी देखा और सुना जा सकता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग द्वारा वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *