0 कांग्रेस सरकार में 14 लाख 85 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास बने, केंद्र ने 18 लाख आवास अभी तक स्वीकृत नहीं किया
रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा पर पीएम आवास के नाम प्रदेश के गरीबों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 9 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर आवास पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते है वहीं 6 जुलाई को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास देने की मांग करते है। उपमुख्यमंत्री के दोनों पत्र से भाजपा सरकार के पीएम आवास के नाम से गरीबों को गुमराह करने की ओछी राजनीति का पर्दाफाश हो गया, सच्चाई यह है भाजपा ने प्रदेश की जनता को 18 लाख नया पीएम आवास देने की घोषणा किया था उसमे से एक भी आवास केंद्र सरकार ने अब तक स्वीकृत नहीं किया है। जो भी आवास बन रहे है वो कांग्रेस सरकार के समय से स्वीकृत आवास है। मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत 10 लाख हितग्राहियों का चयन हुआ था जिसमें पहले चरण में 45 हजार हितग्राहियों को किस्त दिया गया था।शेष हितग्राहियों के लिए बजट में प्रावधान किया गया था पीएम आवास शहरी एवं ग्रामीणों के लिए भी किस्त दे दिया गया था।8 लाख पीएम आवास के लिए कांग्रेस सरकार ने बजट में 3200 करोड़ राशि का प्रावधान किया था उसी राशि से आवास निर्माण हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 14,85,142 से अधिक शहरी एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो चुका। प्रदेश के पांच संभाग के सभी जिला में तेजी से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण निर्माण किया गया था रायपुर संभाग जिला रायपुर 29480, बलौदाबाजार 45373, धमतरी 40388, गरियाबंद 45902, महासमुंद 73266, सरगुजा संभाग जिला बलरामपुर 44188, जशपुर 61784, कोरिया 13416, मनेन्द्रगढ़ 23172, सूरजपुर 37568, सरगुजा स्वीकृत 65904, बस्तर संभाग जिला बस्तर 23063, बीजापुर 4449, नारायणपुर 3829, सुकमा 10118, दंतेवाड़ा 11179, कोंडागांव 15994, कांकेर 29207, बिलासपुर संभाग जिला बिलासपुर 59123, गौरेला 27608, जांजगीर-चांपा 45436, कोरबा 64837, मुंगेली 49225, रायगढ़ 57793, सक्ती 46585, सारंगढ़ 47796, दुर्ग संभाग जिला बालोद 32394, बेमेतरा 32724, दुर्ग 23700, कबीरधाम 48657, खैरागढ़ 19052, मोहला 15490, राजनांदगांव 27442 है जो केंद्र के स्वीकृत 1176142 ग्रामीण आवास है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में पीएम आवास तोड़े जा रहे है।आवास की किस्त देने के नाम से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नकटी में 25 से अधिक पीएम आवास तोड़े गये। गरियाबंद जिला में 1,000 से अधिक अधूरे मकानों की गृह प्रवेश की जानकारी लगी है, अब तो प्रधानमंत्री के हाथों हुई 3 लाख 50 मकान के गृह प्रवेश पर भी सवाल खड़ा हुआ था। इसकी जांच अब तक नहीं हुई है।उन साढ़े तीन लाख मकान में कितने मकान पूर्ण हो चुके हैं? कितने अपूर्ण है? अधूरे मकानों के गृह प्रवेश कराने के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा सरकार को अपने इस कृत्य के लिए आवासहीनों से माफी मांगनी चाहिए।