0 वर्षों से पानी का संकट, बच्चों को हो रही परेशानी
बकावंड। विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सौतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र करंजी में भवन निर्माण के समय से ही पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से के आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले छोटे-छोटे बच्चों, गर्भवती एवं शिशु धात्री महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंगनबाड़ी केंद्र में पानी उपलब्ध नहीं होने से बच्चों को पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या से की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।ग्राम पंचायत के सरपंच एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र में तत्काल पेयजल की व्यवस्था कराई जाए, ताकि छोटे बच्चों को मूलभूत सुविधा मिल सके और केंद्र का संचालन सुचारु रूप से हो सके। ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग को लेकर आवाज उठाएंगे।