उप सरपंच के बेटे का गांव में आतंक, पुलिस भी त्रस्त

० अभनपुर के खोरपा में मचा रखी है गुंडागर्दी 
०  ट्रैक्टर चालक पर किया बेवजह टंगिये से वार 
रायपुर/अभनपुर। विधानसभा क्षेत्र अभनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरपा के उप सरपंच रमेश साहू के बेटे ओमप्रकाश साहू की गुंडागर्दी से खोरपा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। पॉक्सो एक्ट के इस आरोपी की दबंगई से हर कोई परेशान है। यहां तक कि पुलिस भी उसकी हरकतों से त्रस्त हो चली है, मगर राजनैतिक रसूख और दबाव के चलते पुलिस उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने से बचती है।
ग्राम ढोंढरा निवासी युवक तेजस कश्यप पर उक्त बदमाश युवक ओमप्रकाश साहू ने बेवजह टंगिये से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। तेजस कश्यप ग्राम ग्राम खोरपा निवासी नरेश साहू का ट्रैक्टर चलाता है। उसे बीच रास्ते में रोक कर ओमप्रकाश साहू ने टंगिये से उस पर वार कर दिया। गांव वाले बताते हैं कि ओमप्रकाश धौंस देता है कि मैं उप सरपंच का बेटा हूं मेरा क्या कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ग्रामीणों के मुताबिक ऎसी 3-4 हिंसक वारदातें ओमप्रकाश कर चुका है। यह भी आरोप है कि उसने घर में घूस कर एक महिला को मारा पीटा था। अभनपुर थाना पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। राजनीतिक दबाव है। पुलिस वाले बोलते हैं कि हम उसके घर पर गए थे, लेकिन मिला नहीं तो हम क्या कर सकते हैं? ओमप्रकाश साहू के खिलाफ अमलेश्वर थाने में नाबालिग से रेप का केस दर्ज है और इस मामले में वह फरार चल रहा है। ओमप्रकाश साहू पर दो बार पास्को एक्ट का केस दर्ज हो चुका है फिर भी पुलिस वाले कोई ध्यान नहीं दे हैं। है अभनपुर थाना क्षेत्र में अंधेरगर्दी मची हुई है। यहां पर जिस की लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। ओमप्रकाश को राजनीति से जुड़े रसूखदारों का संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए पुलिस भी उसकी गिरेबान में हाथ डालने से कतराती है।सिद्ध होता है अभनपुर पुलिस थाना की कार्यशैली से आम जनता भी बहुत ज्यादा परेशान है। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने ऐसे अपराधी तत्व पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब देखना है कि क्षेत्र के सत्तारूढ़ दल के विधायक की बात पर अभनपुर पुलिस अमल करती भी है या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *