गारंटी की तरह अटल विश्वास पत्र भी निकला जुमला रायपुर को जलभराव की समस्या से नही मिली मुक्ति – धनंजय सिंह

० ट्रिपल इंजन सरकार में बारिश की पानी से शहर डूबा,अटल विश्वास पत्र का वादा निकला जुमला

रायपुर। रायपुर में बारिश की पानी से कालोनी से लेकर बस्ती,सड़क तक डूबने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने अटल विश्वास पत्र जारी कर वादा किया था कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बारिश की पानी से उतपन्न जल भराव की समस्या का निदान किया जायेगा।मीनल चौबे ने दावा किया था कि राजधानी में कहाँ कहाँ जलभराव की समस्या है उसे चिन्हाकित कर लिया गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही उन समस्याओं को हल कर लिया जायेगा।लेकिन अटल विश्वास पत्र भी मोदी की गारंटी की तरह जनता के लिए जुमला साबित हो गया। जलभराव की समस्या हल करने ट्रिपल इंजन की सरकार ने कोई काम नही किया है।जिसका खामियाजा रायपुर शहर के निवासियों को उठाना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा रायपुर शहर के लगभग सभी बस्तियां एवं पाश कालोनी में बारिश के कारण नाले का गंदा पानी, कीचड़ ,गन्दनी और जहरीले जीव जंतु घरों में घुस गये।आम लोगो को छोटे छोटे मासूम बच्चों एवं बुजुर्गों को साथ लेकर रातभर घरों में घुसे पानी को बाल्टी एवं अन्य बर्तनों से फेंकना पड़ा अंडर ब्रिज में पानी भर गया जिससे रास्ता बंद हो गया। नालियां जाम होने की शिकायत करते रहे लेकिन निगम अमला नाली जाम खोलने नही पहुँचा।महापौर मीनल चौबे ने भी जनता की पीड़ा नही सुनी।इसे ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रहा है।कांग्रेस मांग करती है अटल विश्वास पत्र में जनता से किये वादा को तत्काल पूरा किया जाये।राजधानी सहित प्रदेश के सभी निकायों में जलभराव की समस्या का युद्ध स्तर पर निदान किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *