रायपुर। भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह केवल एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था और बच्चियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफलता का प्रमाण है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार “सुशासन” और “सुरक्षा” के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश में बेटियां और मासूम बच्चियां असुरक्षित हैं। प्रतिदिन 8 से 9 महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म के शिकार हो रहे हैं। अपराधियों में कानून का भय खत्म होता जा रहा है, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
कांग्रेस ने इस घटना की निष्पक्ष, त्वरित और फास्ट-ट्रैक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित बच्चियों और उनके परिवार को तत्काल चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक सहायता और पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं। बढ़ते आपराध को लेकर के भाजपा को इस विषय पर विशेष चिंतन करना चाहिए। भाजपा सरकार को बयानबाजी छोड़कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दरिंदगी दोबारा न हो।