नक्सलियों का खुफिया डंप बरामद, 4 भारमार बंदूकें समेत हथियार और सामान जब्त

कांकेर। जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सर्च अभियान के दौरान आमाटोला जंगल में नक्सलियों का बड़ा खुफिया डंप बरामद किया गया है, जिसमें हथियार और अन्य नक्सली सामग्री छिपाकर रखी गई थी। कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाटोला के जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं।
जांच में नक्सलियों का विस्फोटक एवं सामग्री डंप मिला, जिसमें से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई – भारमार बंदूकें – 04,वायरलेस सेट – 02,रेडियो – 01,नक्सली वर्दी – 01,पाउच – 02,चार्जर – 01,बैटरी – 01 नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्रीसभी बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। अभियान पूरा होने के बाद सुरक्षा बल वापस अपने कैंप लौट आए।

सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि जिले के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में ऐसे संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे। नक्सलियों के किसी भी प्रकार के नेटवर्क और डंप को नष्ट करने के लिए अभियान तेज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *