जगदलपुर। कोतवाली पुलिस जगदलपुर ने नगर के पनारा पारा निवासी एक महिला को गांजा बेचते हुए पकड़ा है। महिला के ठिकाने से 1 किलो 566 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जप्त गांजा की कीमत लगभग 75 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने पनारापारा में चर्च के पीछे की गली के एक घर में छापा मारा, जहां 23 वर्षीय महिला निशा बघेल पति सुनील बघेल गांजा बेचते मिली। तलाशी लेने पर घर से 1 किलो 566 ग्राम गांजा मिला। महिला को न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर में पेश किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई।