अवैध कब्जा हटाने पहुँचे राजस्व आरआई के साथ ग्रामीणों ने की धक्कामुक्की

0 बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का मामला

जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड में दोपहर को सरकारी जमीन में कब्जा किये लोगों को हटाने के लिए गए राजस्व आरआई के साथ ग्रामीणों ने धक्कामुक्की करने के साथ ही बदसलूकी की। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए कार्यवाही भी करने की बात कही गई है।
बता दे कि राजस्व विभाग को सूचना मिली कि करपावंड जिले के सरकारी जमीन में कुछ लोगों ने कब्जा कर रहा था। जिसे हटाने के लिए राजस्व अमला के साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की टीम गई हुई थी। राजस्व अमला जब अवैध कब्जाधारियों को वहां से हटा रही थी। तभी भीड़ में कुछ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ हल्ला करना शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और आला अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही हो हल्ला होने लगा। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी। साथ ही राजस्व विभाग के आरआई देवेंद्र श्रीवास के अलावा अन्य आला अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही धक्कामुक्की शुरू हो गई। भीड़ को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस विभाग के जवानों को तैनात किया गया था। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी। वही पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *