रायकेरा देवड़ा बिजागुड़ा पारा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बस्तर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर माध्यमिक शाला बिजागुड़ा पारा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया।

कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करती है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आज के विद्यार्थी भविष्य में गांव, जिला, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 खेमेश्रवरी कश्यप, सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *