भाजपा बिजली दर में वृद्धि को विकास वृद्धि बताकर महगांई से पीड़ित जनता का उपहास उड़ा रही – धनंजय सिंह

रायपुर। भाजपा बिजली दर में वृद्धि को विकास वृद्धि बताकर महगांई से पीड़ित जनता का उपहास उड़ाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने ढाई साल में 5 बार बिजली की दरों में वृद्धि किया। बिजली बिल हाफ योजना को खत्म किया। अब बिजली दर में वृद्धि को विकास वृद्धि बताकर महंगी बिजली की मार से जख्मी जनता के घाव में नमक छिड़क रही है, उपहास उड़ा रही है। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य है, बिजली उतपादन में कोयला, जमीन, मेन पवार यहां का उपयोग हो रहा है। यहां से उत्पादित बिजली को दूसरे राज्यो को सस्ते दर में बेचा जा रहा है औऱ प्रदेश की जनता को महंगे दरो में देकर वसूली की जा रही है। सरकारी विभागों के बकाया बिजली बिल को घाटा बताकर हर्जाना जनता से वसूलना कहां का न्याय है। एक तो बिजली की महंगी दरें ऊपर से स्मार्ट मीटर का काला खेल बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। घर में बिजली खपत से ज्यादा स्मार्ट मीटर के कारण बिल आ रहे है। कई-कई घरों में तो महीनों लाइट नही जला बिजली कि खपत शून्य रही है, फिर भी स्मार्ट मीटर के कारण हजारों रुपए का बिजली बिल भेज दिया गया। उपभोक्ता की कहीं सुनवाई नही हो रही है। कांग्रेस मांग करती है, स्मार्ट मीटर बदला जाये एवं बिजली दर में वृद्धि वापस लिया जाये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ महिनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है। उपभोक्ताओं को एक ही माह में ऑनलाइन, ऑफलाइन में अलग बिल भेजा जा रहा है। बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता। स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध भार के आधार पर अर्थदंड जोड़कर बिजली के बिल भेजे जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल औसत से तीन गुना आया है। जनता बढ़े बिजली बिल से परेशान हो गयी है। भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय जनता को लूटने में लगी है। जनता बिजली कटौती से परेशान है। सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रही उपर से अनाप-शनाप बिजली बिल भेज रही है। बिजली के बढ़े बिल से पिछले 6 माह से जनता पर बोझ डाला जा रहा था लेकिन इस माह बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *