बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और पानी की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा धरना प्रदर्शन कल

0  नगर पालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेसी, राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
दल्लीराजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा 19 जून शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से स्थानीय नगर पालिका कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन का किया जाएगा। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा बिजली की दरों में लगातार की जा रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी तथा दल्लीराजहरा के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में गहराते पेयजल संकट के विरोध में किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने और नगर की श्रमिक बस्तियों में पेयजल आपूर्ति सुचारु की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रति राम कोस्मा ने नगर के समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों से इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। श्री कोसमा ने कहा है कि सरकार द्वारा बिजली के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि से आम जनता और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। वहीं दूसरी ओर, हमारे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। जनता के इन बुनियादी हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम सड़क पर उतर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *