रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है। बलरामपुर जंगल में गैंगरेप, भाई को बंधक बनाकर युवती से तीन तीन लोगों ने दरिंदगी की, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल, हत्या, लूट, डकैती, चाकूबाजी, गैंगवार हो रहे हैं, खाकी और कानून का डर अपराधियों में खत्म हो गया है सुशासन है या जंगलराज?
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में थम ही नहीं रहा अपराध का सिलसिला, कानून व्यवस्था फेल हो चुका है। पेंड्रा के कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले 24 घंटों के भीतर ही राजधानी रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में गैंगवार हुआ। राजधानी रायपुर के ही गंज थाना क्षेत्र में सरेआम चाकूबाजी हुई, एक युवक की हत्या हो गई, उनसे जेवरात लूट लिए गए। बिन्द्रानवागढ़ के देवभोग में महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया, महिला की गर्दन पकड़ कर ब्लेड चला दिया गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर मौजूद उनके दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1 दर्जन से अधिक लोगों की गोली मारकर हत्या हुई। अकेले राजधानी में 8 गोली कांड हुआ, बिलासपुर, कोटमी-पेंड्रा गौरेला, दुर्ग में, राजधानी रायपुर में, मस्तुरी, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा में लोगों को सरेआम गोली मार कर हत्या हुई। राजधानी के हीरापुर में सरेआम बम से हमला होता है। राजधानी के बिरगांव में बम बनाया जा रहा था।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, अपराधियों में कानून और पुलिस का खौफ खत्म होने लगा है। भाजपा के विधायक, अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे है। भाजपा के सीतापुर विधायक टोप्पो, तहसीलदार के साथ मारपीट करता है। भाजयुमो के नेता, पुलिस का कालर पकड़ते है। यह सरकार, पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग राजनैतिक विद्वेष को पूरा करने, विपक्षी दल के नेताओं को प्रताड़ित करने में कर रही है, अपराध रोकना इस सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। भाजपा षडयंत्र रचती है, पुलिस और प्रशासन उस पर अमल करके दमन करती है।