बोरीगांव हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव

बकावंड। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल बोरीगांव में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर, गणवेश, एवं पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम मे सरपंच बोरीगांव सुकनदेई नाग, एसएमडीसी अध्यक्ष निरंजन चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वयक सोनसिंग बघेल, प्राचार्य दिनेश अठभैय्या, सीएसी अनंत देवांगन, समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *