० खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने ली प्राचार्यों की खास बैठक
बकावंड। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने आज निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर नए शिक्षा सत्र के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। बीईओ श्री यादव ने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी शीघ्र पूर्ण कराया जाए, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अद्यतन कर पूर्ण किया जाए। इसके अलावा श्री यादव ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र-छात्रा का शत प्रतिशत अभिलेखीकरण सुनिश्चित करें, विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं नियमित अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित किया जाए, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति एवं आवश्यक रिकॉर्ड समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने प्राचार्यों से साफ शब्दों में कहा है कि इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।