रायपुर। भाजपा पर उद्योगपति के साथ मिलकर राम वन गमन पथ परियोजना के खिलाफ दुष्प्रचार करने और अब 7 लाख पेड़ काटने की अनुमति देने पर सवाल खड़ा करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हसदेव क्षेत्र में राम वन गमन पथ परियोजना को लेकर भाजपा की नीयत में खोट थी। उद्योगपति को लाभ पहुँचाने भाजपा ने परियोजना के खिलाफ झूठा मनगढ़ंत आरोप लगाकर दुष्प्रचार किया और ढाई साल से परियोजना के दूसरे चरण के कार्याे को रोके रखा ताकि भाजपा के चहेते उद्योगपति को राम वन गमन क्षेत्र में जंगलों की कटाई एवं कोल खनन की अनुमति मिल सके। केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर केते एक्सटेंशन में कोल खनन और 7 लाख पेड़ो को काटने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति से राम वन गमन पथ परियोजना पूरी तरह प्रभावित होगा। माता सीता की रसोई भी खतरे में है। जंगल की कटाई से प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के समय की स्मृतियाँ एवं निशानी खत्म हो जायेगी। भाजपा जो राम जी के नाम से राजनीति करती है वो इस संकट पर मौन क्यो है?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी छत्तीसगढ़ के भांचा माता कौशिल्या का मायका है कांग्रेस सरकार ने राम जी के वनवास कॉल के समय छत्तीसगढ़ में बीते समय को चिन्हाकित कर परियोजना शुरू किया था।जिसका विरोध भाजपा ने किया।अब भाजपा सत्ता में आते है अपने चहेते उद्योगपति के लिए भांचा राम के स्मृतियों को भी दांव पर लगा दिया है। केते एक्सटेंशन क्षेत्र में कोल वाशरी परियोजना एवं ओपन कास्ट कोल परियोजना के लिए 1742.60 हेक्टेयर वन भूमि को गैर वन उपयोग में बदलने की अनुमति दी गई है। इससे इस क्षेत्र में रामगढ़ पहाड़ी, सीता गुफा, सीता रसोई प्राचीन नाट्य शाला की स्मृतियां मिट जायेगी।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा रामवनगमन पथ परियोजना संकट पर आरएसएस बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद अन्य संगठनों के मौन पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि क्या उद्योगपति के दबाव में मौन है? या भाजपा को चुनावी लाभ पहुँचाने तक राम भक्त बनते है।किस बात का डर है। जनता जानना चाहती है। कांग्रेस ने मांग की राम वन गमन पथ परियोजना क्षेत्र में दी गई खनन एवं जंगल कटाई की अनुमति तत्काल रद्द की जाये एवं राम वन गमन पथ परियोजना के दूसरे चरण के विकास कार्याे को तत्काल शुरु की जाये।