सीआरपीएफ 212वीं बटालियन के जवानों और अधिकारियों ने किया रक्तदान

० जन सुरक्षा के साथ जनसेवा में भी तत्पर रहती है सीआरपीएफ
जगदलपुर। 212वीं बटालियन, सीआरपीएफ, मुख्यालय एटापक्का में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार 14. जून को को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमेनिटी गिव ब्लड, सेव लाइवज” ‘मानवता की एक बूंद। रक्त दान करें, जीवन बचाएं थी।’ कार्यक्रम के दौरान 212वीं बटालियन मुख्यालय में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने इंसानियत के नाते रक्तदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर कोंटा रेंज सीआरपीएफ 217वीं बटालियन में राजेश पाण्डेय पुलिस उप महानिरीक्षक, (परिचालन) रेंज कोटा के दिशानिर्देश और विजय शंकर, कमांडेंट 217वीं बटालियन की अगुआई में, 212वीं, 217वीं और 218वीं बटालियन तथा रेडक्रॉस सोसाइटी ने साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।65 अधिकारियों और जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 212वीं बटालियन के 17 अधिकारियों और जवानों द्वारा रक्तदान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कोंटा रेंज के डीआईजी (ऑपरेशन) राजेश पांडेय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों से आह्वान किया कि सभी अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों और जनता को नियमित, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक करें तथा सभी से अनुरोध किया कि जब भी कभी, किसी को रक्त की जरूरत होगी, बिना किसी लोभ के और बिना किसी भेदभाव के रक्तदान करें। आपके एक बूंद रक्त से किसी की जान बच सकती है। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनोद कुमार टोप्पो सीएमओ (एसजी) कमांडेंट चिकित्सा 50वीं बटालियन, अरविद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी रेंज कोंटा, वीरेंद्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 217 बटालियन, दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 212वीं बटालियन, नीरसिंह मीणा, द्वितीय कमान अधिकारी 217वीं बटालियन, गौरव शर्मा उप कमांडेंट 212वीं बटालियन तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए और उपस्थित सभी को जलपान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *