कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

0 ब्लॉक कांग्रेस दल्ली राजहरा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

दल्ली राजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा झीरम घाटी के अमर शहीद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित दल्ली राजहरा के समस्त कांग्रेसजनों ने शहीद विद्याचरण शुक्ल के तैल चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश और प्रदेश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल का असमय चले जाना देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ी अपूर्णीय क्षति है। उनके विचार और देश सेवा की भावना हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रति राम कोसमा, इंटक अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, भूपेंद्र दिल्लीवार, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष रवि जसवाल, महेंद्रन अप्पू, नितेश बांबेश्वर, चंदू सिन्हा, विवेक मसीह, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, जगदीश श्रीवास, श्रीनिवास राव, अनूप बांबेश्वर, कृष्णा यादव, युवराज साहू, पार्षद सूरज विभार, कुलदीप नोन्हारे धीरपाल नेताम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद विद्याचरण शुक्ल और झीरम घाटी के सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *