नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट, 480 किलो गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध नशे के व्यापार के खिलाफ चल रहे अभियान में धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई नाके पर छापेमारी कर 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना का विवरण मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि बस्तर क्षेत्र से पिकअप वाहन और कार के जरिए भारी मात्रा में गांजा रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने श्यामतराई नाके पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से सफेद बोरियों में पैक किया हुआ 480 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों वाहन जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक, हिमांशु साहू और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पूछताछ में खुलासा प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी जगदलपुर पहुंचकर पिकअप से सब्जियां उतारकर उसमें गांजा लोड किया था। यह गांजा रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश तक सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का हिस्सा है। पुलिस कार्रवाई सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *