सीआरपीएफ 212वीं वाहिनी में पर्यावरण दिवस, रोपे गए दर्जनों पौधे

० कमांडेंट दीपक श्रीवास्तव ने दिया जागरूकता का संदेश

जगदलपुर।
सीआरपीएफ 212वीं बटालियन मुख्यालय एटापक्का में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ हेड क्वार्टर से प्राप्त निर्देश के तहत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सीआरपीएफ 212वीं बटालियन की सभी यूनिटों समवायों के साथ-साथ वाहिनी मुख्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अधिकारियों और जवानों द्वारा 150 छायादार एवं फलदार पौधे जैसे नीम, पीपल, आम, अमरूद आदि का रोपण किया गया। सभी पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख की जिमेदारी भी संबंधित कार्मिकों को सौपी गई। इस अवसर पर दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट 212वीं बटालियन ने विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रहरी होने के साथ-साथ पर्यावरण का भी संरक्षक है। जलवायु परिर्वन एवं भूमि क्षरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए हमे वृक्षारोपण को एक जन-आंदोलन बनाना होगा तथा जलवायु परिवर्तन एवं भूमि क्षरण जैसी चुनौतियों से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं टिकाऊ पर्यावरण सुनिश्चित करना होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट 212 बटायिलन के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमीत सहगल, सीएमओ एसजी कमांडेंट चिकित्सा, दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, शगौरव शर्मा उप कमांडेंट और राकेश लांबा सहायक कमांडेट तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। सीआरपीएफ आजमन से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में सहभागी बनें तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *