सिस्टम से हारे कॉलेज के बोर्ड ने कर ली “खुदकुशी”

बकावंड। विकासखंड बकावंड में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु आदेश दिए जा रहे हैं।विशेष कर शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में सरकार बेहतर ध्यान देने की बात कर रही है। लेकिन नगर के डिग्री के मेन गेट पर लगे साइन बोर्ड ने सिस्टम से हार कर आत्महत्या कर ली है। बोर्ड की हालत देख कर लगता है कि अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। धरती चूम रहा यह साइन बोर्ड बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के राजनगर स्थित शासकीय डिग्री कॉलेज का है। यह बोर्ड लंबे समय से उसी हाल में है। इसे देखकर नहीं लगता कि कॉलेज प्रशासन गंभीर है। इसे देखते हुए रोज प्राचार्य, तमाम प्रोफ़ेसर्स और कर्मचारी कॉलेज कैंपस में प्रवेश करते होंगे। उदासीनता और लापरवाही का आलम यह है कि बोर्ड को उसकी जगह पर फिर से लगाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *