भाजपा नेता रील बनाने अधिकारियों का अपमानित करना बंद करें – कांग्रेस

रायपुर। आत्म प्रचार की भूख और रील बनाने के लिये भाजपा नेता अधिकारियों को सार्वजनिक अपमानित कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के हर छोटे बड़े नेता मंत्री से लेकर विधायक तक को रील के माध्यम से सस्ता प्रचार पाने की भूख बढ़ गयी है। भाजपाई नेता बिना किसी कारण के अधिकारियों, कर्मचारियों को फटकार लगा रहे। उनको अपमानित कर रहे, बेइज्जती कर रहे तथा लानत-मलानत भी करते है। भाजपाइयों का यह चरित्र अलोकतांत्रिक है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शासकीय सेवक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते है। यदि कहीं पर किसी के काम से कोई शिकायत है तो उसके लिये विभागीय कार्यवाही की जानी चाहिये, न कि उनके लिये अभद्र शब्दो तथा धमकी चमकी का प्रयोग कर अपमानित किया जाय। हर अधिकारी, कर्मचारी का अपना एक सामाजिक सम्मान है, उनके परिवार है, परिवार के सदस्यों की भी सम्मान उनसे जुड़ा है। नेता जी रील बनाकर अपनी छवि तो चमका रहे, लेकिन कर्मचारी का सामाजिक उपहास उड़ा रहे है। यह गलत है सरकार इस परंपरा पर तत्काल विराम लगाये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, सांसद यहां तक की भाजपा के संगठन के छुटभैय्ये पदाधिकारी तक अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकाते हुये रील बना कर वायरल कर चुके है। ऐसे में अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है। सरकार खुद कोई योजना बना नहीं पा रही, शासन स्तर पर दिशा निर्देश जारी नहीं कर पा रही और अपनी कमी छुपाने अधिकारियों को धमकाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *