जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं प्रभावी रूप से अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। इसके तहत थाना भानपुरी से टीम ने एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
29 मई को भानपुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वाहन क्रमांक सीजी 17 केएक्स 1688 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु बड़े आमाबाल की ओर से ला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम भानपुरी से चित्रकोट मेन रोड बेडागुड़ा चौक पर पहुंचकर बड़े आमाबाल की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी संजय कुमार गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता पिता जोगेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी भानपुरी बाजार पारा को हिरासत में लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब किंग फिशर का 40 नग, अग्रेजी शराब रायल स्टैग का अध्धा 7 नग, अंग्रेजी शराब रायल चैलेंज के पौव्वे 10 नग बरामद किए गए। जप्त शराब की कुल कीमत 12 हजार 940 रूपए तथा वाहन की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।