रायपुर। रायपुर में साफ सफाई नही होने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार को दोषी ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा ट्रिपल इंजन सरकार में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई रायपुर अब कचरापुर लगने लगा है। राजधानी के चौक चौराहों गली मोहल्लों में कचरा का ढेर लग गया है नाली बजबजा रही है गंदगी और दुर्गंध, मच्छर से लोग हलाकान है। गर्मी में गंदगी इतनी बढ़ गई तो कल्पना कीजिये बारिश में राजधानी में गंदगी का क्या हाल होगा। अभी एक घण्टे की बारिश में नाली के कचरे सड़को पर आ जा रहे है घरों में गन्दा पानी घुस जा रहा है तो बारिश जब निरन्तर होगी तो शहर में गंदगी की बाढ़ आ जायेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार पर सब कुछ बेहतर होना एवं विकास की गति बढ़ने के दावा हवाई हवाई साबित हुई है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा रायपुर का ये बुरा हाल के लिए महापौर मीनल चौबे जिम्मेदार है उनके नियंत्रण में निगम प्रशासन नही है न ही महापौर की निगम में सुनी जाती है कई बार निगम के फैसले का विरोध जनता ने किया तो महापौर का बयान आया है ये उनकी जानकारी में नही है।ये परिस्थितियां नगरीय प्रशासन मंत्री और पश्चिम विधायक राजेश मूणत के बीच मतभेद के कारण हुई है। जनता के बीच चर्चा का विषय महापौर तो बस नाम के है निगम राजेश मूणत के निर्देश पर चल रहा है। भाजपा के आंतरिक गुटबाजी का खामियाजा राजधानी की जनता क्यों भुगते? महापौर निगम नही सम्हाल पा रही है तो उन्हें नैतिक आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा केंद्र से स्वच्छता रैकिंग के लिये टीम आयी है उन्हें घेरा बंदी कर कचरा गंदगी छिपाने की कोशिश हो रही है।उन्हें उन स्थानों पर ले जाया जा रहा है जहाँ सफाई हो बस्तियों एवं गदंगी वाले स्थानों से दूर रखा जा रहा है स्वच्छता रैंकिंग बनाये रखने वार्डाे के सफाई ठेकेदारों को केंद्र से आये टीम की सेवा सत्कार की ज़िम्मेदारी दी गई है ताकि मामला बिगड़े मत। इसे ठेकेदार परेशान है।