कार्यकर्ता ही हैं संगठन की मजबूती के आधार : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया

०  पूर्वी मंडल की बैठक में लाटिया ने कार्यों की समीक्षा कर दिया मार्गदर्शन 

०  बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय व सशक्त बनाने पर विशेष जोर 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की संरचना को बूथ स्तर तक सशक्त व सक्रिय बनाने गंभीरता से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने भाजपा जिला कार्यालय में शहरी क्षेत्र के जगदलपुर पूर्वी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ली और मंडल के अधीन आने वाली सभी बूथ की कमेटियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री लाटिया ने कहा कि बूथ से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करने नियमित बैठकें आवश्यक है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम और समर्पण भाव ही संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ाता है। बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्य योजना को साकार रूप दें। शक्ति केंद्र के साथ बूथ स्तर की कमेटियों की निरंतर बैठकें कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए आवश्यक हैं।

श्री लाटिया ने मंडल के कार्यों की समीक्षा कर संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने प्रारंभिक उद्बोधन में मंडल के कार्यों से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष व पूर्वी मंडल प्रभारी आर्येंद्र आर्य ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिगंबर राव ने व आभार प्रदर्शन मण्डल महामंत्री संतोष वाजपेयी ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, विक्रम सिंह यादव, गीता नाग, डाकेश्वरी पाण्डेय, शेखर शर्मा, राजा यादव, अभय दीक्षित, केतन महानंदी, राधा बघेल, रेखा सिंह, शंकर राव, शैलेष श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, किरण दीवान, सूरज केसरवानी, नीलम यादव, चंद्रमौली राव, नागेश्वर राव, मनी विक्रम नायडू, मधुमिता कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, मनीष सकलेचा, प्रभात चौहान, सुप्रीमो मुखर्जी, रवि गहलोत, राहुल पासवान, घनश्याम बघेल, लिलिमा दत्ता, भारती राव, श्रद्धा ध्रुव, नेहा भारती, वेंकटेश राव, वीरनारायण दूधी, कमला सेठिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *