मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक दिवसीय जगदलपुर आगमन पर पीजी कालेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *