रायपुर/अभनपुर। पिछले वर्ष समस्या निवारण शिविर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तूता में कलेक्टर द्वारा किसानों की कृषि भूमि का त्रुटि बंदोबस्त के समय 30 वर्ष पहले जो त्रुटि हो गई थी उसके सुधार के लिए आश्वसन दिया गया था कि ग्राम सिंधारभाठा में कैंप लगाकर सुधार किया जाएगा, लेकिन आज फिर सरकार द्वारा समस्या निवारण शिविर शुभारंभ किया जा रहा है लेकिन 30 वर्षो से परेशान किसानों के समस्या का निराकरण क्या हो पायेगा या बस ऐसे ही लोगों फिर इंतजार करना पड़ेगा? इस समस्या का निराकरण कर किसानों को राहत प्रदान करे कई ऐसे किसान है जो काबिज तो है लेकिन किसी प्रकार से लाभ लेने से वंचित है।